REET Mains Exam Date 2023

 REET MAINS EXAM 2023 , रीट मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2023 से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित करवाई जायेगी | राजस्थान थर्ड ग्रेड भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी जारी कर दिया गया है | यह भर्ती अनुसूचित और गैर अनुसूचित क्षेत्रों , दोनों के लिए की जाएगी |

 अनुसूचित क्षेत्र के लिए 6018 पद तथा गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 41482 निर्धारित किए गए हैं | Reet मुख्य परीक्षा का आयोजन 46500 पदों के लिए किया जा रहा था लेकिन अब इसमें पदों की बढ़ोतरी कर दी गई है , अब Reet मुख्य परीक्षा 48000 पदों के लिए होगी |

 Reet level 2 में 1500 पद बढ़ाए गए हैं | 

पहले रीट मुख्य परीक्षा के आयोजन की तिथि 4 और 5 फरवरी 2023 रखी गई थी लेकिन अब यह परीक्षा 25 से 28 फरवरी 2023 तक होगी | 

अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन को जरूर देख लेवें |

 राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिक्रूटमेंट 2022 से संबंधित योग्यता, आयु सीमा , आवेदन शुल्क आदि की जानकारी यहां दी गई हैं |

राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 से संबंधित आवेदन शुल्क की जानकारी इस प्रकार है :- 

(A) सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग , अति पिछड़ा वर्ग के आवेदन हेतु शुल्क = 500 रुपए

 (B) राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग , अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदन हेतु शुल्क = 350 रुपए 

(C) विधवा , विचिन्न विवाह महिला , विशेष योग्यजन तथा राजस्थान की अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति तथा सभी वर्गों के ऐसे आवेदक जिनकी पारिवारिक आय 250,000 रुपए से कम है , हेतु आवेदन शुल्क = 250 रुपए

 (D) राजस्थान की TSP क्षेत्र के अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं बारां जिले की समस्त तहसीलों के सहरिया जनजाति के आवेदकों हेतु आवेदन शुल्क = 250 रुपए



राजस्थान थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती 2022 का ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी हो चुका है | इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 21 दिसंबर 2022 से 19 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है | आवेदकों को सुझाव दिया जाता है की अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन कर देवें |


RSSB की आधिकारिक वैबसाइट विजिट करे - RSSB


Share: